जालंधर में हुई लूट पर नहीं चली गोली देखिए क्या बोले डी. सी. पी.

0

जालंधर, 8 अगस्त 2021: जालंधर के भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र ज्योति चौक के निकट आज मिर्ची गैंग ने एक दिल दहलाने वाली घटना को अंजाम देते हुए दम्पति से नगदी और गहने लूट लिए हैं लेकिन पुलिस जाँच में सामने आया है की कोई गोली नहीं चली है ।

इस बारे में जानकारी देते हुए जालंधर के डी सी पी गुरमीत सिंह ने बताया की कारोबारी योगेश कोहली अपनी पत्नी के साथ अक्टिवा स्कूटी पे जा रहे थे तभी पीछे से मोटर साइकल पे आ कर दो लड़कों ने उनकी आँखों में मिर्ची डाल कर नगदी और गहने लूट लिए । अपने आप को सम्भालते हुए कोहली ने युवकों का पीछा किया तो दोआबा हस्पताल के पास जा के नौजवानों ने उन पर गोली चला दी । फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच में जुट्ट गई है और आरोपियों को जल्द ही क़ाबू कर लिया जाएगा ।

 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *