जालंधर में मिर्ची गैंग ने मचाया उफान, दम्पति की आँखों में मिर्ची डाल गहने लूटे
जालंधर, 8 अगस्त 2021: जालंधर के भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र ज्योति चौक के निकट आज मिर्ची गैंग ने एक दिल दहलाने वाली घटना को अंजाम देते हुए दम्पति से नगदी और गहने लूट लिए ।
कारोबारी योगेश कोहली अपनी पत्नी के साथ अक्टिवा स्कूटी पे जा रहे थे तभी पीछे से मोटर साइकल पे आ कर दो लड़कों ने उनकी आँखों में मिर्ची डाल कर नगदी और गहने लूट लिए । अपने आप को सम्भालते हुए कोहली ने युवकों का पीछा किया तो दोआबा हस्पताल के पास जा के नौजवानों ने उन पर गोली चला दी । फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच में जुट्ट गई है ।
