जालंधर में सिद्धूमई हुई कांग्रेस, सभी दिग्गज दिखे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के साथ

0

जालंधर, 29 जुलाई 2021 : पंजाब प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के आज जालंधर पहुँचने पर समूची कांग्रेसी लीडरशिप सिद्धू के रंग में रंगी नज़र आयी और सबके सिर पे सिद्धू का जादू सिर चढ़ के बोल रहा था |

जहाँ जालंधर के तीन विधायक परगट सिंह, बावा हेनरी एवं चौधरी सुरिंदर सिंह पहले से ही सिद्धू के साथ चल रहे थे वहीँ दूसरी और मुख्या मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह कैंप के माने विधायक राजिंदर बेरी, सुशिल कुमार रिंकू एवं हरदेव सिंह लाडी भी आज सिद्धू की नाँव में सवार नज़र आये | हालांकि जालंधर सदस्य चौधरी संतोख सिंह जो की कैप्टन के हक़ में और सिद्धू के खिलाफ दिल्ली में काफी चाराजोई करते रहे हैं वह मीटिंग से नादारद थे लेकिन उनके सपुत्र चौधरी विक्रमजीत सिंह भी आज सिद्धू को मिलने पंहुचे | लेकिन जालंधर के पूर्व संसद मेंबर मोहिंदर सिंह के पी एवं पूर्व विधायक जगबीर सिंह बरार की इस मीटिंग से अनुपस्तिति काफी चुभी |

जालंधर में सिद्धूमई हुई कांग्रेस ने यह साबित कर दिआ की कांग्रेस हाई कमांड के आशीर्वाद से मैदान में उतरे सिद्धू कैप्टन गुट में सेंध लगाने में कामयाब रहे हैं | आज जालंधर कांग्रेस के सभी दिग्गज सिद्धू के सामने अपनी हाज़री लगाते दिखे जिस से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के वर्चस्व का भली भाँती अंदाजा लगाया जा सकता है |

बैठक में जहाँ सिद्धू की तक़रीर ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा वहीँ काफी समय बाद पंजाब के पूर्व मंत्री अवतार हैनरी भी अपने पूरे जलाल में दिखे | वहीँ सिद्धू से मिलने के लिए उतावले कार्यकर्ता कई भार सिद्धू के सुरक्षा अमले से बेहस्ते भी नज़र आये | लेकिन कुल मिला के जिला कांग्रेस के दफ्तर में पिछले पहली बार इतनी रौनक देखने को मिली |

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *