जालंधर के विधायक बावा हेनरी के दफ़्तर में चली गोली

0

जालन्धर, 24 जुलाई: जालंधर उतरी से कांग्रेसी विधायक अवतार सिंह के दफ़्तर में आज देर शाम गोली चलने से शहर में दहशत का माहौल बन गया ।

सूत्रों के अनुसार विधायक बावा हेनरी के दफ्तर में दो पक्षों के बीच समझौते को लेकर बैठक चल रही थी। इसी दौरान गरमा गर्मी में एक पक्ष के युवक की तरफ से अपने रिवाल्वर से गोली चलाई गई। इसमें एक युवक मौंटू घायल हुआ है जिसे जौहल अस्पताल भर्ती करवाया गया है। मामले की जांच जारी है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *