रणजीत सागर डैम में क्रैश हुए सेना के हेलिकॉप्टर तलाश जारी
पठानकोट, 3 अगस्त 2021 : गश्त के दौरान रणजीत सागर डैम में क्रैश हुए सेना के हेलिकॉप्टर की तलाश के लिए काम जंगी स्तर पे जारी है ।
पठानकोट के साथ लगते जम्मू कश्मीर क्षेत्र में रणजीत सागर डैम के पास सैनिकों द्वारा हेलीकॉप्टर पर गश्त की जा रही थी । लेकिन किसी कारणवश हेलीकॉप्टर क्रेश होकर रणजीत सागर डैम झील में जा गिरा । मौके पर जम्मू कश्मीर व पठानकोट के जिला अधिकारी पहुंचे हुए हैं ।
रणजीत सागर डैम द्वारा दी गई किश्ती व गोताखोरों की सहायता से हेलीकॉप्टर में मौजूद लोगों की तलाश की जा रही है ।पानी की गहराई ज्यादा होने के कारण अभी तक कुछ भी पता नही चल पाया है । हेलीकॉप्टर क्रैश होने की अभी तक कारण का पता नहीं चल पाया है
