सिद्धू के चौके-छक्कों के बीच कैप्टन की गुगली, हेनरी से की मुलाक़ात

0

चंडीगढ़, 2 अगस्त 2021 : कांग्रेस की राजनीतिक खिचातान के चलते अपने धुर विरोधी प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के चौके-छक्कों का जवाब आज पंजाब के मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गुगली से देते हुए सिद्धू के कट्टर समर्थक समझे जाने वाले पंजाब के पूर्व मंत्री अवतार हेनरी के साथ बैठक करके दिया ।

हेनरी जो 2002-2007 की कैप्टन सरकार में ताकतवर मंत्री थे कभी कैप्टन के करीबी माने जाते थे । लेकिन 2017 में उनके परिवार को टिकट देने में हुई आना कानी और कैप्टन के कट्टर समर्थक तेजिंदर सिंह बिट्टु को टिकट देने के बाद से यह नज़दीकियाँ दूरियों में तब्दील हो गयी थी । इसी के चलते जब सिद्धू प्रदेश अध्यक्ष बन जालंधर आए तो सर्व प्रथम हेनरी के निवास पहुँच कर उन्होंने सिनीयर हेनरी से आशीर्वाद लिया था और जूनियर हेनरी को अपना भाई बताया ।

इसके बाद कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं से मिलने आए सिद्धू ने दोपहर का भोज भी हेनरी के घर किया और उनके सम्मान में अपने अन्दाज़ में शेरो शायरी की । सिद्धू के द्वारा लगाए गए चौके-छक्कों से जहां कांग्रेसी कार्यकर्ता जोश में थे वहीं राजनीतिक गलियारों में भी इसकी खूब चर्चा रही । लेकिन कैप्टन के द्वारा आज फेंकी गई गुगली ने आज फिर पासा पलट दिया ।

हेनरी के साथ मुख्य मंत्री की तस्वीर जैसे ही सोशल मीडिया पे वाईरल हुई नई राजनीतिक चर्चा भी चरम सीमा पे पहुँच गई । अब हेनरी परिवार का मुख्य मंत्री और सिद्धू के साथ क्या रुख़ रहता हैं यह तो आने वाले दिन ही बताएँगे । बहरहाल इतना तो तय है राजनीतिक बिसात की यह गुगली काफ़ी हद्द तक सिद्धू के चौके-छक्कों को रोक पाएगी ।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *