जालंधर के विधायक बावा हेनरी के दफ़्तर में गोली चलाने वाला गिरफ़्तार
जालन्धर, 24 जुलाई 2021 : जालंधर उतरी से कांग्रेसी विधायक अवतार सिंह के दफ़्तर में आज देर शाम गोली चलाने वाले को पुलिस ने किया गिरफ़्तार। इस बारे में जानकारी देते हुए जालंधर के पुलिस कमिशनर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया की गिरफ़्तार व्यक्ति की पहचान पुनीत ज्योति वासी कोट किशन चंद के तौर पे हुई है की लायसेन्सी रिवॉल्वर भी ज़ब्त कर ली गयी है ।
समरन रहे की विधायक के दफ़्तर में गोली चलने से शहर में दहशत का माहौल बन गया था ।पुलिस के अनुसार विधायक बावा हेनरी के दफ्तर में दो पक्षों के बीच समझौते को लेकर बैठक चल रही थी। इसी दौरान गरमा गर्मी में पुनीत की तरफ से अपने रिवाल्वर से गोली चलाई गई। इसमें एक युवक घायल हुआ है जिसे हसप्तल में भर्ती करवाया गया है।
