पंजाबी गायक जस बाजवा, सोनिया मान और किसान नेताओं के खिलाफ केस दर्ज

0

चंडीगढ़ 27 जून 2021 : किसानों की तरफ से चंडीगढ़ में धरने को लेकर चंडीगढ़ पुलिस ने पंजाबी गायक जस बाजवा, एक्ट्रेस सोनिया मान, लखा सिधाना, किसान नेता बलदेव सिंह सिरसा, रजिंदर सिंह दीपवाला व अन्य नेताओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

इन सब को आईपीसी की धारा 186, 188, 332 ,353, 147, 148 और 149 के तहत नामजद किया गया है। इनमें एक धारा गैर जमानती है। जस बाजवा और सोनिया मान ने कहा कि वे दोनों तो चंडीगढ़ में दाखिले ही नहीं हो पाए। ऐसे में पुलिस ने किस आधार पर केस दर्ज कर लिया। किसान नेता बलदेव सिंह सिरसा ने कहा कि केंद्र सरकार के निशाने पर चंडीगढ़ पुलिस किसानों को दबाने का प्रयास कर रही है, मगर किसान डरने वाले नहीं हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *