जम्मू के टेक्निकल एयरपोर्ट पर हुए दो धमाके, ड्रोन के जरिए धमाके करने की आंशका

0

जम्मू, 27 जून 2021 : जम्मू के टेक्निकल एयरपोर्ट परिसर में देर रात 2:00 बजे के करीब दो धमाके हुए हैं। जम्मू पुलिस ने इसकी पुष्टि की है, इन धमाकों में लोग घायल भी हुए हैं, घायलों को मिलिट्री अस्पताल ले जाया गया है, जम्मू पुलिस के मुताबिक यह काम तीव्रता का धमाके है। एहतियात के तौर पर बम डिस्पोजल टीम और फॉरेंसिक स्क्वाड मौके पर पहुंच गए हैं। जानकारी के मुताबिक इस धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी है।

बता दें कि इसी जगह पर भारतीय वायुसेना का स्टेशन हेडक्वार्टर और इसके साथ ही जम्मू का मुख्य हवाई अड्डा भी इसी परिसर में आता है। धमाके के बाद से आसपास के इलाके में अफरा तफरी का माहौल है। घटनास्थल पर वायुसेना, भारतीय सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस के अधिकारी पहुंच गए हैं।

धमाकों से जुड़ी एक बड़ी जानकारी सामने आई है सूत्रों के मुताबिक एयरफोर्स टेक्निकल एरिया में धमाकों के लिए ड्रोन का इस्तेमाल का शक जताया जा रहा है। दरअसल एयरफोर्स के टेक्निकल एरिया में सुरक्षा व्यवस्था बेहद चाक-चौबंद रहती है किसी भी अनाधिकत व्यक्ति को प्रवेश की इजाजत नहीं है। इसके साथ ही जिन लोगों को अंदर जाने की इजाजत है उन्हें भी कड़ी तफ्तीश के बाद ही जाने दिया जाता है । ऐसे में सवाल उठ रहे थे कि इतनी कड़ी सुरक्षा के बीच अंतर गोला बारूद कैसे पहुंच सकता है?

एयरफोर्स टेक्निकल एरिया में हुए धमाके को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वॉइस एयर मार्शल से बात की है। रक्षा मंत्री लगातार घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं, स्टेशन अधीक्षक से भी इस हमले को लेकर जानकारी दी जा रही है रक्षा मंत्री के बात करने के बाद एयर मार्शल विक्रम सिंह समेत एयर फोर्स के तमाम बड़े अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं।

भारतीय वायु सेना ने इस पर जानकारी देते हुए कहा है कि जम्मू वायु सेना स्टेशन के टेक्निकल इलाके में रविवार सुबह दो कम तीव्रता वाले विस्फोटों की सूचना मिली। एक विस्फोट से इमारत की छत को मामूली नुकसान पहुंचा जबकि दूसरा खुले क्षेत्र में फटा, किसी भी उपकरण को कोई नुकसान नहीं हुआ और जांच चल रही है।

पुलिस और तमाम सुरक्षा एजेंसियां कई अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है । पुलिस ने अभी तक आतंकी एंगल से इनकार नहीं किया है, पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि हम इस मामले की तफ्तीश में जुटे हैं और जल्दी ही इसका खुलासा किया जाएगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *