पंजाब के 76 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदाता पहचान पत्रों को लिंक करने के लिए स्वेच्छा से अपने आधार विवरण करवाए जमा

0

–    मतदाताओं द्वारा आधार जमा करवाना पूरी तरह स्वैच्छिक, मतदाताओं के पास आधार न होने की सूरत में 11 वैकल्पिक दस्तावेज़ों में से किसी एक की कॉपी करवा सकते हैं जमा

चंडीगढ़, 27  दिसंबर  2022  :  भारतीय निर्वाचन आयोग (ई.सी.आई.) के निर्देशों पर मतदाता पहचान पत्रों के साथ लिंक करने के लिए स्वेच्छा से आधार विवरण जमा करवाने के लिए शुरू की गई मुहिम को भरपूर समर्थन मिल रहा है, क्योंकि राज्य के 76 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपने आधार विवरण जमा करवा दिए हैं।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए कार्यकारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सी.ई.ओ.) पंजाब बी श्रीनिवासन ने बताया कि राज्य के कुल 2.12 करोड़ पंजीकृत मतदाताओं में से 1.61 करोड़ मतदाता पहले ही फॉर्म-बी जमा करवा चुके हैं।

गौरतलब है कि ई.सी.आई. द्वारा मौजूदा मतदाताओं के आधार नंबरों को समयबद्ध ढंग से एकत्रित करने के लिए नया फॉर्म-बी पेश किया गया था, जो 1 अगस्त, 2022 को लागू हुआ था। यदि कोई मतदाता आधार विवरण देने में असमर्थ होता है तो फॉर्म-बी में 11 वैकल्पिक दस्तावेज़ों में से किसी एक की कॉपी जमा कराने की व्यवस्था की गई है।

कार्यकारी सी.ई.ओ. बी श्रीनिवासन ने कहा कि मतदाताओं द्वारा आधार जमा करावाना पूरी तरह से स्वैच्छिक है और यदि किसी मतदाता के पास आधार नंबर नहीं है, तो वह फॉर्म-बी में दिखाए गए 11 वैकल्पिक दस्तावेज़ों में से किसी एक दस्तावेज़ की कॉपी जमा करवा सकता है।
कार्यकारी सी.ई.ओ. ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि कोई मौजूदा मतदाता अपने आधार विवरण पेश करने में असमर्थ होता है तो मतदाता सूची में से कोई भी एंट्री हटाई नहीं जायेगी और आधार कार्ड न होने की सूरत में कोई भी अधिकारी किसी भी नए मतदाता की एंट्री से इनकार नहीं कर सकता।

गौरतलब है कि मतदाता बी-फॉर्म ‘वोटर हेल्पलाइन ऐप’ के द्वारा ऑनलाइन जमा करवा सकते हैं या वह अपने बूथ लेवल अफ़सर (बी.एल.ओ.) के पास फॉर्म-बी जमा करवा सकते हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *