सरकारी सीनियर सेकंडरी स्मार्ट स्कूल मोडां में आनलाइन भाषण मुकाबला करवाया

0

संगरूर, 11 अगस्त 2021 :  श्री गुरू तेग बहादुर जी के 400 वर्ष प्रकाश पर्व को समर्पित सरकारी सीनियर सेकंडरी स्मार्ट स्कूल मोड़ां में आनलाइन भाषण मुकाबला करवाया गया। इन मुकाबलों में 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। यह जानकारी प्रिंसीपल स. जर्नैल सिंह ने दी।

उन्होंने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी ने मानवता की भलाई के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि हमें इस से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने बताया कि नोडल और गतिविधि इंचार्ज अध्यापिका श्रीमती तजिन्दर कौर और गाइड अध्यापक स.हरप्रीत सिंह भंगू ने विद्यार्थियों को आनलाइन भाषण मुकाबलो में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने बताया कि इस भाषण मुकाबलो में नवप्रीत कौर कक्षा 11वीं ने पहला, दविन्दर कौर कक्षा 12वीं ने दूसरा और सनोवर कौर कक्षा 9वीं ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *