चार दिनों के शानदार आयोजनों के बाद एजीआई प्रीमियर लीग का समापन

0

–   क्षेत्रीय आयुक्त ईपीएफओ ने हाउसिंग सोसायटियों में खेलों को बढ़ावा देने के एनजीओ वारियर ग्रुप के प्रयासों की सराहना की

–   फाइनल मुकाबला करतार वॉरियर्स और पीएनबी वॉरियर्स के बीच खेला गया

जालंधर, 20  नवंबर  2022  :    चार दिवसीय एजीआई प्रीमियर लीग का आज जालंधर हाइट्स अपार्टमेंट में पूरे उत्साह के साथ समापन हुआ, जिसमें सोसायटी के निवासियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।

एजीआई प्रीमियर लीग के चौथे और अंतिम दिन का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि श्री सूरज शर्मा, आयुक्त क्षेत्रीय भविष्य निधि संगठन और सहायक पुलिस आयुक्त श्री रविंदर ने आवासीय कॉलोनियों में खेलों को बढ़ावा देने के लिए वारियर्स ग्रुप के अथक प्रयासों और योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि बच्चों को कम उम्र में ही खेल से जोड़ने के लिए इस तरह के आयोजन करने की जरूरत है ताकि वे नशे जैसी सामाजिक बुराई का शिकार न बनें।

आखिरी दिन के कार्यक्रम के दौरान करतार वॉरियर्स बनाम पीएनबी वॉरियर्स के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले में उतार-चढ़ाव की रोमांचक जंग देखने को मिली।  फाइनल मैच के दौरान क्षेत्र के निवासी अपनी पसंदीदा टीम का हौसला बढ़ाने के लिए एकत्र हुए।

इस बीच, एजीआई ग्रुप के प्रबंध निदेशक सुखदेव सिंह मैनेजिंग, एनजीओ वारियर्स ग्रुप के अध्यक्ष वरुण कोहली, राजिंदर राजा ने जालंधर हाइट्स पहुंचने पर गणमान्य लोगों का स्वागत किया।  इस मौके पर अन्य लोगों के अलावा विशाल गुम्बर संजीव अरोड़ा, संजीव आहूजा, अंकुर चोपड़ा, अनुदीप बजाज, शमिल मेनन, डॉ अंकुर सहगल, राकेश झांगू, नितिन पुरी, देविंदर सैनी, मनप्रीत सिंह गाबा, विशाल चड्ढा, बॉबी रतन, बॉबी गुलाटी , तजिंदर सिंह, विकास शर्मा, सचिन मदान, रणदीप वालिया, सन्नी व रोबिन सिंह मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *