पंजाब कांग्रेस के पूूर्व प्रधान सुनील जाखड़ आज हो सकते हैं भाजपा में शामिल

–     कुछ दिन पहले कांग्रेस को किया GoodBye

नई दिल्ली, 19   मई   2022   :  कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जाखड़ को पार्टी की सदस्यता दिलवाएंगे। जानकारी के अनुसार, जाखड़ के भाजपा में शामिल होने का फैसला कल ही हो गया था। कांग्रेस को गुड बाय कहने वाले जाखड़ ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ दिल्ली में मुलाकात की थी। जाखड़ इन दिनों दिल्ली में ही हैं।

जानकारी के अनुसार भाजपा जाखड़ को राज्य सभा भी भेज सकती है। हालांकि, इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। भाजपा जाखड़ से यह अपेक्षा रखती है कि वह पंजाब संभालें।

सूत्र बताते हैं कि भाजपा जाखड़ को राज्य सभा में भेज कर प्रदेश में भी उनको अहम भूमिका दे सकती है। इसका प्रमुख कारण यह है कि पंजाब में भले ही भाजपा विधान सभा चुनाव में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज करवा सकती हो, लेकिन यह उपस्थिति पार्टी के उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी थी।

बता दें कि सुनील जाखड़ ने बीते शनिवार को ही पार्टी को गुड बाय कह दिया था। सुनील जाखड़ कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व से तब से ही नाराज चल रहे थे, जब राहुल गांधी की ‘मंजूरी’ के बावजूद वह पंजाब के मुख्यमंत्री इसलिए नहीं बन पाए, क्योंकि वह हिंदू थे। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता अंबिका सोनी ने अंतिम समय पर यह कह कर स्थिति बदल दी कि अगर किसी हिंदू को मुख्यमंत्री बनाया गया तो पंजाब में आग लग जाएगी।

सुनील जाखड़ के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भी अच्छे संबंध है। यह संबंध तब से ही चले आ रहे है जब उनके पिता स्वर्गीय बलराम जाखड़ मध्यप्रदेश के राज्यपाल होते थे। उन्हें कुछ समय के लिए गुजरात के राज्यपाल की जिम्मेदारी दी गई थी। उस समय नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे।

About The Author

error: Content is protected !!