पोस्ट मेट्रिक स्कालरशिप स्कीम घपले के दोषियों को सज़ा दिए बिना कांग्रेस का उत्थान संभव नहीं: मान की सिद्धू से अपील
फगवाड़ा, 6 अगस्त 2021 : पंजाब के पूर्व मंत्री और पंजाब एग्रो इंडस्टीज कारपोरेशन के चेयरमैन जोगिन्दर सिंह मान ने आज प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को साफ़ कहा कि पोस्ट मेट्रिक स्कालरशिप स्कीम घपले के दोषियों को सज़ा दिए बिना कांग्रेस का उत्थान संभव नहीं है I

आज यहाँ हवेली ढाबा में सिद्धू से बातचीत के दौरान मान ने कहा की पोस्ट मेट्रिक स्कालरशिप स्कीम भारत के पूर्व प्रधान मंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने दलित विध्यार्थीओं की सहूलत के लिए लागू किआ था I उन्होंने कहा की इस स्कीम ने दलित विध्यार्थियों की भलाई में एहम योगदान डाला I पर उन्होंने कहा की अकाली-भाजपा सरकार के समय कुछ दलित विरोधी ताकतों ने इस स्कीम का भरपूर दुरूपयोग किया जिस के कारण जहाँ एक तरफ विद्यार्थियों के नुक्सान हुआ वहीँ दूसरी तरफ इस स्कीम के अंतर्गत फण्ड न आने के कारण इस स्कीम का मूल्य स्वरूप ही बिगड़ गया I
उन्होंने कहा की उस वक़्त हमारे पूर्व पंजाब अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने घटबन्धन सरकार को कटहरे में खड़ा किआ और दलितों ने इन्साफ लेने की खातिर कांग्रेस को सत्ता की चाबी सौंपी I लेकिन उन्होंने ने कहा की बड़े अफ़सोस की बात ही इन्साफ देने की बजाये आज हम खुद ही कटहरे में खड़े हो गए हैं I उन्होंने कहा कांग्रेस सरकार की प्रति दलितों में आक्रोश है के वह इस घिनौने घपले को करने वाले लोगों को बचा रही है I उन्होंने यह भी कहा की अफ़सोस यह भी है की आज हमारे खुद के कई नेताओं पर भी इस मामले में लिप्त होने के दोष लग रहे हैं I
उन्होंने कहा की जब तक हम दलितों के बच्चों के भविष्य को खराब करने वाले दोषियों को सज़ा नहीं देंगे पंजाब में कांग्रेस का कभी भी उत्थान नहीं हो सकता I उन्होंने कहा की दोआबे में यह एक ज्वलनशील मुद्दा है और इसके हल के बिना दोआबा में पार्टी के पेअर नहीं लगेंगे I उन्होंने कहा की जैसे बरगाड़ी काण्ड में लोगों की यह धारना है की सरकार दोषियों को बचा रही है वैसे ही इस मसले में भी यहीं धारणा होने के कारण कांग्रेस का नुक्सान हो सकता है I
