डा जै इंदर ने एसडीएम जालंधर के तौर पर पद संभाला
जालंधर, 12 जुलाई 2022 : 2016 बैच पी.सी.एस. अधिकारी डा. जै इंदर सिंह ने आज एसडीएम से जालंधर-1 के तौर पद संभाला। अपनी प्राथमिकताएं बताते हुए एसडीएम ने कहा कि वह लोगों की शिकायतों के समाधान के लिए ठोस कदम उठाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार की जन-समर्थकीय पहलकदमियों को जमीनी स्तर तक पहुँचाने के लिए प्राथमिकता दी जाएगी ताकि इन योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लाभार्थियों तक पहुँच सके।
उन्होंने कहा कि उनका दफ्तर लोगों की मदद करने में कोई कमी नहीं छोड़ेगा, विशेषकर राजस्व दफ्तरों में जहां रोजाना बड़ी संख्या में लोग आते है। अधिकारियों के साथ अपनी पहली बैठक के दौरान, एसडीएम ने उन्हें सभी सरकारी सेवाओं को निर्विघन और उचित ढंग से लोगों को प्रदान करने के निर्देश दिए। बता दे है कि डा. जै इंदर पिछले साल दौरान एसडीएम जालंधर के तौर पर सेवाए निभा चुके है और उन्होंने कोविड-19 के कारण पैदा हुए स्वास्थ्य संकट के दौरान अपनी सेवाएं दी है।
