मोबाइल मार्किट मॉडल टाउन 23-26 जून तक बंद रहेगी
जालंधर, 5 जून 2022 : स्थानीय मॉडल टाउन बाजार में मोबाइल बाजार 23-26 जून तक बंद रहेगा।
मोबाइल एसोसिएशन मॉडल टाउन के अध्यक्ष राजीव दुग्गल ने जानकारी देते हुए बताया कि हर साल गर्मी के दिनों में बाजार में छुट्टियां होती हैं। उन्होंने कहा कि इसी तरह इस वर्ष भी 23-26 जून तक मोबाइल बाजार बंद रहेगा, इस दौरान सभी दुकानें बंद रहेंगी।
