रंधावा और बाजवा ने मंड को लिखा पत्र, कहा कि बरगाड़ी कांड पर कोई भी फ़ैसला मुख्य मंत्री का अधिकार क्षेत्र

0

चण्डीगढ, 4 अगस्त 2021 : पंजाब के मंत्रियों सूखजिंदर सिंह रंधावा व तृप्त राजिंदर सिंह बजवा समेत तीन कांग्रेसी विधायकों कुशलदीप सिंह ढिल्लों, हरमिंदर सिंह गिल और कुलबीर सिंह जीरा ने आज बरगाड़ी इंसाफ़ मोर्चा के पूर्व डिक्टेटर भाई ध्यान सिंह मंड को पत्र लिख कर कहा है की बरगाड़ी कांड में कोई भी करवाई मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के अधिकार क्षेत्र में हैं क्यूँकि ग्रह विभाग व पुलिस उन्ही के नीचे कार्य करती है ।

                                               

पत्र में उन्होंने कहा की वह मोर्चे और मुख्य मंत्री के बीच बातचीत की कड़ी थे और मुख्य मंत्री के कहने पर ही उन्होंने मोर्चा के नेताओं के साथ बात चीत शुरू की थी । उन्होंने यह भी कहा की मोर्चा के नेता के नाते भाई मंड की बात भी सीधे मुख्य मंत्री से होती रही है जिसकी ताईद गुरमीत सिंह दादुवाल ने अक्सर की है ।इस लिए उन्होंने कहा की क्यूँकि भई मंड के अधिकारिक तौर के श्री अकाल तख़्त साहिब के जत्थेदार नहीं है तो श्री अकाल तख़्त साहिब में किसी भी तरह के वार्तालआप करना एस जी पी सी के साथ टकराओ को नीयोता दे सकता है । इन नेताओं ने मंड से अपील की कि अगर वह उनसे कोई बातचीत करना चाहते हैं तो श्री अकाल तख़्त साहिब की बजाए कहीं भी कर के बातचीत कर लें ।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *