हरे भरे पार्क में कूड़े की पिट बनाने का मोहल्ला वासियों द्वारा विरोध

0

जालंधर, 25 जुलाई 2021 : शहर के वार्ड नम्बर 21 के अंतर्गत पड़ते जवाहर नगर बैंक कॉलोनी के निवासियों ने आज नगर निगम जालन्धर के ख़िलाफ़ जम कर रोष प्रदर्शन किया ।

रोष प्रदर्शन कर रहे मोहल्ला पार्क मेंट्नेन्स कमिटी के उप प्रधान गौरव उप्पल, सचिव संजीव शर्मा , कार्यकारिणी सदस्य गगन उप्पल, विकास वालिया, गौरव वर्मा , सुशील पटवा, सुशील जैन , हरजिंदर ओबरोइ, शाह, गुरप्रीत पसरीचा, मनजीत तुली, डिम्पी पसरीचा, सुनील कोहली , संजीव मागो एवं अनय ने दोष लगाया की नगर निगम जान भूझ कर हरे भरे पार्क में कूड़े की पिट बना कर कर उसको ख़राब करने के तुला है । उन्होंने कहा कि यूँ तो नगर निगम के कमिशनर करणेश शर्मा ने मोहल्ला वासीयों को आश्वस्त किया था की यह पिट नहीं बनेगी ।

 

उन्होंने कहा कि पर स्थानीय पार्षद अपनी निजी रंजिश के कारण यह पिट बनाने के उतारू है जिससे पार्क की दशा ख़राब हो रही है । उन्होंने ने कहा कि एक तरफ़ तो सरकार ज़्यादा से ज़्यादा पेड़ लगाने की बातें कर रहीं और दूसरी और इस हरे भरे पार्क को उजाड़ा जा रहा है ।

उन्होंने कहा कि यह काम बिलकुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस विनाशकारी कार्य को किसी भी सुरत में नहीं होने दिया जाएगा । मौके पर पहुँचे अकाली नेता चंदन ग्रेवाल ने भी नगर निगम के इस कदम का विरोध कियाऔर कहा कि वह हर मोर्चे पर इलाक़ा निवसीयो के साथ हैं ।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *