सचिन जैन हत्याकांड में इलाज ना करने वाले हस्पतालों के ख़िलाफ़ करवाई के लिए एन जी ओ ने किया कैंडल मार्च

0

जालन्धर, 25 जुलाई 2021 : बीते दिनो हुए सचिन जैन हत्याकांड में इलाज ना करने वाले हस्पतालों के ख़िलाफ़ करवाई के लिए एन जी ओ मथुरा नगर वेल्फ़ेर सोसाइटी ने आज कैंडल मार्च किया ।

सोसाइटी के अध्यक्ष राजेश दुग्गल लक्की के नेतृत्व में किए गए कैंडल मार्च चेयरमेन के के बंसल, महासचिव राकेश बंसल, कोषाध्यक्ष राकेश कडवल, गुरदीप विर्दी, अनिल चोपड़ा ,सूरिंदर बेरी, महेश कुमार, मुकेश कुमार, राकेश जस्सल, हैपी मंत्री, भूपिन्दर सिंह, राजेश सेठ बिंटा, जगजीत सिंह काला बाजवा एवं अन्य ने सचिन जैन की हत्या पर खेद जताया ।

उन्होंने कहा कि सचिन जैन की मौत का कारण गोली नहीं है बल्कि हस्पतालों द्वारा उनको मौक़े पे इलाज प्रदान ना करना है । उन्होंने कहा कि हस्पताल आज पैसे कमाने की अंधी दौड़ में लगे हुए है और उनको लोगों के कल्याण की कोई फ़िकर नहीं है । साथ ही उन्होंने कहा की एसे हस्पतालों के ख़िलाफ़ प्रशासन को सख़्त से सख़्त करवाई करनी चाहिए जिस से भविष्य में कोई और सचिन जैन इलाज के बिना ना मरे । उन्होंने जालंधर के पुलिस कमिशनर गुरप्रीत सिंह भुल्लर से भी निवेदन किया की वो इलाक़े में पुलिस की गश्त बढ़ाएँ जिस से यह घटनाएँ रोकी जा सके ।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *