स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर नगर निगम होशियारपुर द्वारा एक विशेष साइकिल रैली का आयोजन

0
होशियारपुर, 25  जुलाई 2021 :  स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर नगर निगम होशियारपुर द्वारा एक साइकिल रैली का विशेष आयोजन किया गया। यह रैली नगर निगम कार्यालय से शुरू होकर शहर के अलग-अलग हिस्सों में से होती हुई स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने का संदेश देशवासियों को देते हुए वापस नगर निगम कार्यालय में पहुँची।
इस अवसर पर श्रीमती अपनीत रियात, डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर, श्रीमती आशिका जैन, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ( शहरी विकास)-कम-कमिश्नर, नगर निगम होशियारपुर और श्री हिमांशू जैन, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ( शहरी विकास) जालंधर विशेष तौर पर शामिल हुए। श्री सुरिन्दर कुमार मेयर नगर निगम होशियारपुर ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया। इस रैली में उनके साथ सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण लता और डिप्टी मेयर रणजीत चौधरी भी साथ थे।
इस साइकिल रैली में श्री बलराज सिंह चौहान प्रसिद्ध साइक्लिस्ट जोकि गोल्ड मैडलिस्ट हैं, ने भी इस साइकिल रैली में भाग लिया। इस साइकिल रैली में परमजीत सिंह सचदेवा अपने साथियों के भारी जलसे के साथ शामिल हुए।
इस अवसर पर कुलदीप सिंह, निगम इंजीनियर, हरप्रीत सिंह निगम इंजीनियर, शांति सरूप, निगम इंजीनियर, स्वामी सिंह, सुपरिडेंट, गुरमेल सिंह, सुपरिडेंट, मुकुल केसर सुपरिडेंट, पवन कुमार, जूनियर इंजीनियर लवदीप सिंह जे.ई. सहित समस्त काऊंसलर और कार्यालय के सभी कर्मचारी इस साइकिल रैली में उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed