सिद्धू ने भट्टल, लाल सिंह से लिया आशीर्वाद कैप्टन से किया किनारा, भाषण में अपनी ही पार्टी की सरकार के ख़िलाफ़ गरजे

0

चंडीगढ़, 23 जुलाई 2021 : पंजाब प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और पंजाब के मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीच की दूरी आज ताजपोशी के मंच पर साफ़ नज़र आयी जब सिद्धू ने पूर्व मुख्य मंत्री रजिंदर कौर भट्टल एवं मंडी बोर्ड के चेयरमन लाल सिंह के पाँव छू कर उनसे आशीर्वाद लिया लेकिन मंच पर बैठे मुख्य मंत्री को भूल गए ।

जैसे ही मंच का संचालन कर रहे कार्यकारी अध्यक्ष कुलजीत नागरा ने सिद्धू को भाषण के लिए निमंत्रण दिया तो अपने चिर परिचित अन्दाज़ में उठे सिद्धू ने अपने साथ बैठे मुख्य मंत्री की तरफ़ देखा भी नहीं और जाते जाते दूर बैठे पूर्व मुख्य मंत्री रजिंदर कौर भट्टल एवं मंडी बोर्ड के चेयरमन लाल सिंह के पाँव छू कर उनसे आशीर्वाद लिया ।

यहीं नहीं अपनी तेज तरार तक़रीर में उन्होंने अपनी ही पार्टी की सरकार को बरगाड़ी एवं नशे के मुद्दे पर रगड़ा । अपना अजेंडा बताते हगे कहा की बरगाड़ी के दोषियों और नशे के मगरमच्छों को छोड़ेंगे नहीं ।

अपनी ही सरकार को कटहरे में खड़े करते हुए उन्होंने कहा कि जब तक इन दोनो मुद्दों पर इंसाफ़ नहीं मिलेगा प्रधानगी के कोई मैंने नहीं है । साथ ही में उन्होंने डाक्टरों, नर्सों, इटीटी अध्यापकों एवं और संघर्ष कर मलाजमो का हवाला देते हुए भी सरकार के कटाक्ष किया । कुल मिला के नए पंजाब का नारा देते हुए सिद्धू इशारों इशारों में मुख्य मंत्री पर तीखे हमले कर गए जो कि आने वाले समय में कांग्रेस के लिए शुभ संकेत नहीं है ।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *