फगवाड़ा पहुँचे सिद्धु का मान के नेतृत्व में बारिश के बावजूद हुआ भव्य स्वागत

0

फगवाड़ा, 20 जुलाई 2021 : पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार फगवाड़ा पहुँचे नवजोत सिंह सिद्धु का आज पंजाब के पूर्व मंत्री एवं पंजाब एग्रो के चेयरमेन जोगिन्दर सिंह मान की अगवाई में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भारी बारिश के बावजूद भव्य स्वागत किया ।

स्थानीय चण्डीगढ़ बाइपास में हज़ारों की गिनती में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जोगिन्दर सिंह मान के नेतृत्व में सिद्धु का स्वागत ढोल एवं फूलों से किया। बारिश के बावजूद अपने महबूब नेता को मिलने का उत्साह कार्यकर्ताओं के अंदर झलक रहा था । तेज बारिश भी इन कार्यकर्ताओं के हौसले को पस्त ना कर सकी और वह मान की नेतृत्व में सिद्धु के भव्य स्वागत के लिए डट्टे रहे |

उधर गाड़ी से उतरते ही मान के गले मिल सिद्धु ने उनके साथ अपने घनिष्ठ सम्बन्धों को याद करते हुए उन्हें पार्टी का टकसाली नेता एवं ग़रीबों और दलितों का मसीहा बताया । सिद्धु ने इस मौक़े पर कांग्रेस पार्टी की मज़बूती के लिए सरदार बूटा सिंह के द्वारा उमर भर किए गए कार्यों को याद करते हुए कहा की पार्टी का हरेक कार्यकर्ता उस महान आत्मा का सदा ऋणी रहेगा ।

उन्होंने कहा कि यह सब के लिए फकर की बात है की अपने मामा की तरह ही मान ने भी सारी उमर इस पार्टी की निष्काम सेवा की है । उन्होंने कहा कि मान ने पंजाब और ख़ास कर के फगवाड़ा वासीयों की अतुल्य सेवा की है जिसकी मिसाल बहुत कम मिलती है। उन्होंने कहा कि पंजाब की तरह ही फगवाड़ा के हर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के हितों की रक्षा के लिए प्रदेश अध्यक्ष के तौर पे सिद्धु वचनबध है ।

इस मौक़े पर सिद्धु का स्वागत करते हुए जोगिन्दर सिंह मान ने कहा की हाई कमांड के सिद्धु को प्रदेश कांग्रेस की कमान देने के फ़ैसले से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है । उन्होंने ने कहा की कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के उत्साह ने साबित कर दिया है की 2022 में एक बार फिर पंजाब में कांग्रेस की ही सरकार बनेगी । उन्होंने कहा कि सिद्धु पंजाब के लोक प्रिय नेता है जो समाज के हर वर्ग और हर व्यक्ति में मक़बूल हैं ।

इस मौक़े पर ज़िला कोऑर्डिनेटर दलजीत सिंह राजू ने भी नवजोत सिंह सिद्धु का स्वागत करते हुए उन्हें पार्टी का नायक बताया और कहा कि सिद्धु की नियुक्ति ने हर कांग्रेसी कार्यकर्ता के मनोबल को बढ़ाया है ।

इस मौक़े कर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरजीत सिंह परमार, सतबीर सिंह साबी, वरुण बँगड, गोपी बेदी एवं और कई कांग्रेसी नेता हाज़िर थे ।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *