पुनर्गठन में कांग्रेस ने की कमाल की सोशल इंजीनियरिंग जाट सिख, मजहबी सिख , हिन्दू एवं ओ बी सी का बनाया अद्भुत संतुलन

0

चंडीगढ़, 18 जुलाई 2021 : पंजाब कांग्रेस की कमान तेज़ तरार नेता नवजोत सिंह सिद्धू को देते हुए कॉग्रेस आलाकमान ने पंजाब में चार कार्यकारी अधयक्ष बना कर गज़ब की सोशल इंजीनियरिंग करते हुए जाट सिख, मजहबी सिख , हिन्दू एवं ओ बी सी का अद्भुत संतुलन बनाया है I

जहाँ सिद्धू जैसे तेज़ तरार नेता को कमान दे कर कॉग्रेस पार्टी में नै जान फूंकने की कोशिश की गई है वही समाज के हर वर्ग को नुमाईंदिगी दे कर उनको पार्टी से जोड़ने की कोशिश की गयी है I जहाँ सिद्धू खुद जाट सिख है जिनकी पंजाब हो नहीं बल्कि पूरे विश्व में पैठ है वही एक और जाट सिख एवं किसान नेता के रूप में जाने जाते कुलजीत सिंह नगर को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है I यह किसान आंदोलन के दरमिआन पार्टी की इस विशेष वर्ग में पैठ बनाने के तरफ एक हम कदम है I

इसी तरह 2017 में सत्ता में आने के बाद से कांग्रेस पार्टी में हाशिये पर रही वाल्मीकि/ मजहबी सिख समाज को भी पार्टी से जोड़ने के लिए सुखविंदर सिंह डैनी को कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया है I डैनी खुद विधायक हैं और उनके पिता सरदूल सिंह पंजाब के मंत्री रह चुके है I हालांकि इस समाज से सरदूल सिंह एवं जोगिन्दर सिंह मान 1992 से कांग्रेस सरकारों में मंत्री बनते रहे हैं लेकिन सरदूल सिंह के देहांत एवं मान के चुनाव हारने के बाद कैप्टन मंत्री मंडल में समाज को कोई जगह नहीं मिली I यूं तो राज कुमार वेरका मंत्री बनने के लिए काफी यतन करते रहे पर कैप्टन ने उन्हें मंत्री नहीं बनाय जिस के कारण समाज में आक्रोश था I पर डैनी की नियुक्ति समाज पे मरहम का काम करेगी I

इस तरह पार्टी ने टांडा से विधायक संगत सिंह गिलजियां को ओ बी सी एवं पवन गोयल को हिन्दू कोटे से कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करके कांग्रेस आलाकमान ने कमाल का संतुलन बनाया है I अब सिद्धू जहाँ पूरे पंजाब में घूम कर कांग्रेस का प्रचार करेंगे वहीँ यह नेता उनको मज़बूती प्रदान करके पार्टी को 2022 के चुनाव के लिए खड़ा करेंगे |

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *