CBSE 12वीं बोर्ड के कंपार्टमेंट एग्जाम नहीं होंगे रद्द, सुप्रीम कोर्ट में याचिका खारिज

0

नई दिल्ली 22 जून 2021:  सुप्रीम कोर्ट ने 12वीं बोर्ड के कंपार्टमेंट एग्जाम रद्द करने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी है। सुप्रीम कोर्ट में 1152 छात्रों ने याचिका दायर कंपार्टमेंट एग्जाम रद्द करने की मांग की थी। छात्रों ने सीबीएसई के मार्किंग फार्मूले पर भी सवाल उठाए थे। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि 12वीं के कंपार्टमेंट प्राइवेट और रिपीटर्स के छात्रों के लिए परीक्षाएं रद्द नहीं होगी। कोर्ट ने यह भी कहा है कि वह सीबीएसई ओर आईसीएसई के फार्मूले से सहमत हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सीबीएसई या आईसीएसई परीक्षा रद्द करने के फैसले को किसी की व्यक्तिगत अवधारणा से तय नहीं किया जा सकता। यह बड़े जनहित में लिया गया फैसला था। हम प्रथम हष्ट्या सरकार के इस फैसले से सहमत थे।

एक याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि सीबीएसई कह रहा है कि कंपार्टमेंट की परीक्षाएं 15 अगस्त से 15 सितंबर के बीच आयोजित की जाएगी, जबकि आईआईटी कानपुर के एक अध्ययन से पता चलता है कि तीसरी लहर सितंबर में आएगी। एम्स का भी कहना है कि वायरस का एक और वर्जन 3 सप्ताह में आ सकता है।

इस पर जस्टिस एमएम खानविलकर अटार्नी जनरल के के वेणुगोपाल से पूछा कि “अगर इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट के छात्रों की संख्या कम है तो क्या कब 30 जुलाई तक लिखित परीक्षा नहीं कराई जा सकती? आप ऐसे छात्रों से 1 हफ्ते में संपर्क करने के लिए बोलिए, तब अगस्त के पहले हफ्ते में परीक्षा कराई जा सकती। जवाब देते हुए एजी वेणुगोपाल ने बताया की सरकार 15 अगस्त तक कंपार्टमेंट एग्जाम कराने पर विचार कर रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed