जालंधर : किशनपुरा गोलीकांड में आया बड़ा मोड़, पुलिस का दावा-गलती से गोली चलने से हुई हैप्पी की मौत, घटना के बाद साथी हुए फरार, पढ़ें

0

Jalandhar 21 june 2021 :

किशनपुरा में देर शाम गोली लगने से हुई हैप्पी संधू की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने दावा किया है कि हैप्पी की हत्या नहीं हुई। अचानक गोली चलने से उसकी मौत हुई है। घटना के बाद उसके साथी फरार हो गए हैं। गोली किस युवक से चली, इसका खुलासा उनकी गिरफ्त में आने पर चलेगा।

जानकारी के मुताबिक देर शाम किशनपुरा रोड पर स्थित पूर्व पार्षद किशन वाली के दफ्तर के साथ गली में एक घर के अंदर हैप्पी संधू को गोली। गोली हैप्पी के गले में लगी। गोली नजदीक से लगी और निकल गई। अस्पताल लेकर गए, जहां उसे मृत करार कर दिया गया।

वारदात की सूचना मिलते ही कमिश्नरेट पुलिस की टीम पहले अस्पताल और मौके पर पहुंच गई। डीसीपी गुरमीत सिंह ने बताया कि हैप्पी संधू अपने दोस्त मुकुल और इंद्रजीत के साथ किशनपुरा में रह रहा था। आज शाम बीवी सभी करते थे कि वहां अचानक गोली चल गई। जोकि हैप्पी के गले में लगी। हैप्पी को अस्पताल ले जाया गया और मौके पर ब्लड साफ कर दिया गया। डीसीपी गुरमीत ने बताया कि हैप्पी के खिलाफ तीन f.i.r. तो थाना नंबर 8 में ही दर्ज़ हैं।

डीसीपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में स्पष्ट है कि गोली अचानक चली। उसके साथ मौजूद रहे मुकुल और इंद्रजीत के सामने आते ही स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। वैपन के बारे में डीसीपी गुरमीत ने बताया कि जांच में ही पता चलेगा कि वेपन लाइसेंसी है या अवैध। उधर, चर्चा है कि जहां पर हैप्पी अपने दोस्तों के साथ रहता था वहां का कुछ और खोल भी बरामद हुए हैं।

घर पर नहीं दोस्तों के साथ ही रहता था हैप्पी

24 घंटे में शहर में फायरिंग की दूसरी घटना ने कमिश्नरेट पुलिस को हिला कर रख दिया, लेकिन डीसीपी गुरमीत सिंह व उनकी टीम द्वारा की गई जांच में लगभग 2 घंटे बाद ही स्थिति स्पष्ट हो गई। पुलिस ने राहत की सांस ली कि हैप्पी की मौत हत्या नहीं है। जानकारी के मुताबिक किशनपुरा में मारा गया यह युवक हैप्पी संधू मूल रूप से अमृतसर का रहने वाला है। कुछ सालों से जालंधर के सूची पिंड इलाके में मां के साथ रह रहा था। पुलिस के मुताबिक पिछले काफी समय से हैप्पी मां से भी अलग अपने दोस्तों के साथ ही रहता था।

प्रारंभिक जांच में पता चला कि हैप्पी संधू भी अपराधी प्रवृत्ति का था। उसके खिलाफ कई केस दर्ज हैं। कुछ अन्य ग्रुपों के साथ उसका विवाद भी चलता रहता था। मृतक की मां ने रोते हुए दो युवकों का नाम लेते हुए कहा कि उनके साथ रहता था और किसी के घर जाकर इन्होंने गोलियां भी चलाई थी। मृतक की मां के मुताबिक कुछ दिन पहले फायरिंग की घटना के बाद हैप्पी को जान से मार डालने की धमकी भी दी गई थी। चर्चा है कि हैप्पी संधू का प्रीत नगर में हुए टिंकू हत्याकांड में एक पक्ष के साथ संपर्क में था।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *