जालंधर में एक और हत्याकांड, किशनपुरा में गोली मारकर युवक की हत्या
जालंधर, 21 July 2021
पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। पूर्व पार्षद सुखमीत डिप्टी के हत्यारों को भी पुलिस ढूंढ नहीं पाई थी कि शहर में एक और हत्या कांड हो गया। किशनपुरा में सोमवार शाम एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक का नाम हैप्पी संधू निवासी सूची पिंड बताया जा रहा है, जो बुलेट मोटरसाइकिल बेचने का काम करता है। कहां जा रहा है कि कुछ युवक हैप्पी के पास आए और उसे गोली मारकर फरार हो गए। गोली उसके गले के पास से गुजरी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिवार वाले उसे अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद कमिश्नरेट पुलिस मौके पर पहुंची है और आरोपियों की तलाशी शुरू कर दी है।
