सस्टैनेबल डिवैल्पमैंट गोल्स (एस.डी.जी.) एक्शन अवार्ड 2021 : राज्य के स्थायी विकास को यकीनी बनाने के लिए नयी खोजें करने वाले लोगों को सम्मानित करने के लिए 5 अवॉर्ड श्रेणियों का ऐलान

0

चण्डीगढ़, 15 सितम्बर 2021 :  योजनाबंदी विभाग, पंजाब द्वारा यू.एन.डी.पीज़ के सस्टैनेबल डिवैल्पमैंट गोल्स कोआर्डीनेशन सैंटर (एस.डी.जी.सी.सी.) के सहयोग से एस.डी.जी. एक्शन अवार्डज़ 2021 का ऐलान किया गया। यह अवार्ड 5 क्षेत्रों जैसे सरकार, सिविल सोसायटी (एन.जी.ओ.), अकादमिया, मीडिया और उद्योग (कॉर्पोरेट) में नयी खोजों के लिए दिए जाने हैं।

यह अवार्ड राज्य के स्थायी विकास को यकीनी बनाने के लिए एस.डी.जी. 2030 के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए नयी खोजों करने वाले लोगों को दिए जाएंगे।

अधिक जानकारी देते हुये प्रवक्ता ने बताया कि योजनाबंदी विभाग द्वारा 18 सितम्बर, 2021 तक उपरोक्त क्षेत्रों में नयी खोजें करने वालों से नामांकनों की माँग की गई है। इन अवार्डों के विजेताओं का ऐलान चण्डीगढ़ में होने वाले अवार्ड समारोह के द्वारा किया जायेगा।
नामांकन फार्म और अवार्ड श्रेणियों समेत और अधिक जानकारी वैबसाईट www.sdgcppb.in पर उपलब्ध है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!