कैबिनेट मंत्री डा. रवजोत सिंह ने सुनी लोगों की मुश्किलें

0

– कहा, हम बातें नहीं, काम करने में रखते है विश्वास

(Krishna Raja) होशियारपुर, 4 जनवरी 2026:
कैबिनेट मंत्री पंजाब डा. रवजोत सिंह ने आज स्थानीय माडल टाऊन स्थित अपने दफ्तर में विधान सभा हलका शाम चौरासी समेत जिले के दूसरे हलकों से पहुंचने वाले लोगों की मुश्किलें सुनी और ज्यादातर का मौके पर ही हल भी करवा दिया। मंत्री डा. रवजोत सिंह ने लोगों से कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार आम लोगों की सरकार है और इस सरकार का एक ही लक्षय है कि लोगों के काम बिना किसी रुकावट के समय पर किए जाएं। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पूरे राज्य के अंदर विकास कार्य तेजी के साथ करवाए जा रहे हैं और इस दौरान विकास कार्यों की क्वालिटी पर सरकार का पूरा फोकस है जो कि पिछली सरकारों ने कभी नहीं दिया। मंत्री रवजोत सिंह ने कहा कि अब जो भी विकास के कार्य हो रहे है या फिर होने वाले है उनके प्रति काम करने वाली कंपनी को जवाबदेह बनाया गया है जबकि पिछले समय के दौरान अलग-अलग पर्टियों की सरकारों ने इस तरफ बिल्कुल भी धयान नहीं दिया। डा. रवजोत सिंह ने कहा कि आने वाले समय के दौरान विधान सभा हलका शाम चौरासी की लिंक सड़कों के होने वाले काम शुरू करवाए जा रहे है, इसके अलावा जिस गांव-कसबे में विकास कार्यों की जरूरत है, वहां पर काम करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारा काम लोगों को बातें सुनाने का नहीं है, बलकि वह काम करके दिखाने का है, जिसके लिए लोगों ने हमे चुना है। डा. रवजोत सिंह ने कहा कि हमेशा लोगों को गुमराह करके वोट लेने वाले नेताओं और पार्टियों के दिन अब समाप्त हो चुके है, क्योंकि लोग जान चुके हैं कि बातें सुनाने वाले कभी काम नहीं कर सकते। इस मौके इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन गुरविंदर सिंह पाबला, पी.ए प्रदीप सैनी, तरसेम मंडियाला, हरप्रीत सिंह धामी, सरपंच परविंदर सिंह सज्जना समेत और लोग भी मौजूद थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *