आम आदमी पार्टी को मिली बड़ी मजबूती

0

– कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद की मौजूदगी में विश्व सूफी संत समाज ने किया ‘आप’ का समर्थन

– बाबा दीपक शाह ने कहा, सूफी संत समाज हरमीत संधू को भारी वोटों से जिताएगा

(Rajinder Kumar) तरनतारन, 8 नवंबर 2025: तरनतारन विधानसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) को आज उस समय बड़ी मजबूती मिली, जब विश्व सूफी संत समाज पंजाब ने पार्टी उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू को बिना शर्त समर्थन देने का ऐलान कर दिया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने बताया कि विश्व सूफी संत समाज के अध्यक्ष बाबा दीपक शाह जी और उनकी पूरी टीम ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह अहम फैसला लिया है। मंत्री सौंद ने कहा कि संत महापुरुषों का आशीर्वाद मिलना पार्टी के लिए बहुत बड़ी बात है और इससे हरमीत सिंह संधू की जीत निश्चित हो गई है।

बाबा दीपक शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार ने सूफी संत समाज को उचित मान-सम्मान दिया है, जिसके कारण वे पिछले चुनावों की तरह इस बार भी ‘आप’ का साथ दे रहे हैं। उन्होंने समूह संगत से अपील की कि वे हरमीत सिंह संधू को भारी वोटों से जिताएं।

इस अवसर पर वरिष्ठ ‘आप’ नेता जगरूप सिंह सेखवां, सूफी संत समाज के यूथ विंग अध्यक्ष बाबा परमिंदर सिंह, जिला अध्यक्ष बाबा करन शाह, बाबा कुलदीप सिंह और मुख्य सलाहकार गुरलाल रूहानी सहित बड़ी संख्या में संत महापुरुष उपस्थित थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *