मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री और सभी ‘आप’ विधायक बाढ़ राहत के लिए एक महीने का वेतन देंगे

0

(Rajinder Kumar) चंडीगढ़, 28 अगस्त 2025: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पूरी कैबिनेट और आम आदमी पार्टी (आप) के सभी विधायकों के साथ मिलकर प्रदेश में बाढ़ राहत कार्यों के लिए अपना एक महीने का वेतन देने का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकृति के कहर के कारण पंजाब को काफी नुकसान हुआ है और यह ऐसा समय है, जब सभी पंजाबियों को एक-दूसरे का हाथ थामने के लिए आगे आना चाहिए। भगवंत सिंह मान ने कहा कि वे अपने मंत्रियों और ‘आप’ विधायकों के साथ मिलकर बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए एक महीने के वेतन का योगदान दे रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार और प्रशासन इस संकट की घड़ी में लोगों को बचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed