राष्ट्रीय राजमार्ग के बाद किसानो द्वारा रेल ट्रैक रोकने पर हरकत में आया प्रशासन, बातचीत के लिए ड़ी सी, सी पी और एस एस पी पहुँचे

0

जालंधर, 20 अगस्त 2021 : किसानो द्वारा अपने संघर्ष को अनमिथे समय तक बढ़ाने का एलान के साथ साथ राष्ट्रीय राजमार्ग के बाद अब रेल ट्रैक को रोकने के साथ ही जालंधर प्रशासन हरकत में आ गया । किसानो को मनाने के लिए जालंधर के डिप्टी कमिशनर घनश्यम ठोरी, पुलिस कमिशनर गुरप्रीत सिंह भुल्लर एवं एस एस पी नवीन सिंगल पहुँचे और किसानो के साथ बात चीत की ।

ज्ञात रहे शुक्रवार को किसान धरने के कारण ट्रैफ़िक व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गयी यूँ तो जालंधर कमीशनरेट पुलिस द्वारा ट्रैफ़िक प्लान जारी किया गया था लेकिन वो भी किसी काम नहीं आया और चरमराई ट्रैफ़िक व्यवस्था के कारण लोगों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ा ।

 

यही नहीं जालंधर शहर के अंदर भी वाहनो की लम्बी लम्बी क़तारें देखने को मिली ।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *