सरकार एवं प्रशासन की बेरुख़ी के कारण किसानो का पारा चढ़ा, जालंधर में राष्ट्रीय राजमार्ग के बाद अब रेल ट्रैक भी रोका

0

जालंधर, 20 अगस्त 2021 : सरकार एवं प्रशासन की बेरुख़ी के कारण जालंधर में धरना दे रहे किसानो का ग़ुस्सा सातवें आसमान पे है जहां एक और उन्होंने अपने संघर्ष को अनमिथे समय तक बढ़ाने का एलान किया वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग के बाद अब रेल ट्रैक को भी रोक दिया है ।

ज्ञात रहे शुक्रवार को किसान धरने के कारण ट्रैफ़िक व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गयी यूँ तो जालंधर कमीशनरेट पुलिस द्वारा ट्रैफ़िक प्लान जारी किया गया था लेकिन वो भी किसी काम नहीं आया और चरमराई ट्रैफ़िक व्यवस्था के कारण लोगों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ा ।

यही नहीं जालंधर शहर के अंदर भी वाहनो की लम्बी लम्बी क़तारें देखने को मिली ।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *