भिंडरावाले के भतीजे एवं श्री अकाल तख़्त साहिब के पूर्व जत्थेदार रोड़े के घर से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद
जालंधर, 20 अगस्त 2021 : अमृतसर में ड्रोन के द्वारा फेंके गए टिफ़िन बंब की जाँच में जुटी एन आई ए की टीम ने संत जरनैल सिंह भिंडरावाले के भतीजे एवं ऑपरेशन ब्लू स्टार के बाद श्री अकाल तख़्त साहिब के जत्थेदार रहे भाई जसबिर सिंह रोड़े के घर रेड की गई जिस के दौरान वहाँ से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किए गए ।
इसी दौरान एजेन्सी ने रोड़े के पुत्र को गिरफ़्तार कर लिया । ज्ञात रहे रोड़े खलिस्थान के कट्टर समर्थक माने जाते है ।
