स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से पीएम मोदी का नया मंत्र – सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास

0

नई दिल्ली, 15 अगस्त 2021: 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया। लाल किले से पीएम मोदी ने न्यू इंडिया का खाका खींचा। इस दौरान पीएम ने दो नए नारे भी दिए। पहला  उन्होंने सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास में अब ‘सबका प्रयास’ का नारा दिया है। वहीं, दूसरा नारा यही समय है..सही समय है बताया। सही समय है पीएम मोदी ने कहा कि सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास, इसी श्रद्धा के साथ हम सब जुटे हुए हैं। आज लाल किले से मैं आह्वान कर रहा हूं- “सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास और सबका प्रयास” हमारे हर लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

लाल किले से प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि देश आज से अपनी आजादी के 75वें साल में प्रवेश कर रहा है और यहां से आजादी के 100 वर्षों तक का सफर भारत के सृजन का अमृतकाल है। सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास और सबके प्रयास से इस लक्ष्य को हासिल करना है।

[Do like our FACEBOOK page, share your views and opinions on TWITTER. 
You can also follow us on INSTAGRAM and do join our WHATSAPP group for latest updates.

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *