बेअंत सिंह के बाद पंजाब कांग्रेस भवन में आवास करने वाले पहले प्रदेश अध्यक्ष बने सिद्धू
चंडीगढ़, 15 अगस्त 2021 : अपने एलान के मुताबिक़ पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धु ने आज से कांग्रेस भवन में अपने आवास का प्रबंध कर लिया ।

समरण रहे की प्रदेश अध्यक्ष के तौर पे ताजपोशी के दौरान सिद्धू ने यह एलान किया था कि वह अपना आवास कांग्रेस भवन में करेंगे जिस से कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर संवाद हो सके । इसी कौल को निभाते हुए सिद्धू के कांग्रेस भवन में आवास की आज त्यारी पूरण हो गयी । ग़ौरतलब है कि पंजाब के पूर्व मुख्य मंत्री बेअंत सिंह अपने प्रदेश अध्यक्ष के कार्यकाल के दौरान कांग्रेस भवन में स्तिथ आवास में रुकते रहे हैं । उनके बाद किसी भी प्रदेश अध्यक्ष ने यह कार्य नहीं किया ।
