अमन अरोड़ा ने आवास निर्माण एवं शहरी विकास विभाग में 19 जूनियर इंजीनियरों को नियुक्ति पत्र सौंपे

0

–   केवल 10 महीनों में नौजवानों को 26 हज़ार से अधिक सरकारी नौकरियाँ दीं: कैबिनेट मंत्री

चंडीगढ़/एस.ए.एस. नगर,  30  जनवरी  2023  :   पंजाब के आवास निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री श्री अमन अरोड़ा द्वारा आज यहाँ पुडा भवन में 19 जूनियर इंजीनियरों (सिविल) को नियुक्ति पत्र सौंपे गए हैं।

आवास निर्माण एवं शहरी विकास विभाग में नव-नियुक्त कर्मचारियों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा राज्य के नौजवानों को रोजग़ार के अवसर मुहैया करवाने के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं और मौजूदा सरकार ने अपने केवल 10 महीनों के कार्यकाल के दौरान 26000 से अधिक सरकारी नौकरियाँ दी हैं।

नव-नियुक्त जूनियर इजीनियरों को पूरी ईमानदारी से काम करने के लिए प्रेरित करते हुए श्री अमन अरोड़ा ने कहा कि पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार का प्रमुख एजेंडा है। उन्होंने सभी को रौशन भविष्य के लिए शुभकामनाएँ भी दीं।

सरकारी कर्मचारियों के कल्याण के लिए लिए गए अहम फ़ैसले का जिक़्र करते हुए आवास निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पुरानी पेन्शन स्कीम को लागू करने के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजऱ (एस.ओ.पी.) तैयार करने के लिए मुख्य सचिव के नेतृत्व में पाँच सदस्यीय समिति का गठन किया है, क्योंकि मान सरकार कर्मचारियों के कल्याण के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर आवास निर्माण एवं शहरी विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री अजोए कुमार सिन्हा और मुख्य प्रशासक पुडा अपनीत रियात भी मौजूद थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *