गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर पंजाब में रेड अलर्ट जारी

0

–   डीजीपी गौरव यादव ने राज्य में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की, संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात

–   मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर पंजाब पुलिस गणतंत्र दिवस-2023 को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने को सुनिश्चित बनाने के लिए वचनबद्ध

–  एडीजीपी कानून-व्यवस्था अर्पित शुक्ला द्वारा राज्य स्तरीय समारोह के दौरान पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए डाला जालंधर में डेरा

चंडीगढ़,  25  जनवरी   2023   :  मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशानुसार सीमावर्ती राज्य पंजाब में गणतंत्र दिवस-2023 का शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करने के लिए बुधवार को पूरे राज्य में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने राज्य के सभी सीपी/एसएसपी के साथ सुरक्षा-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए जिलाध्यक्षों को अपने-अपने अधिकार क्षेत्रों में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा। उन्होंने सभी स्टेशन हाउस अधिकारियों (एसएचओ) और राजपत्रित अधिकारियों को गणतंत्र दिवस समारोह की समाप्ति तक फील्ड में रहने के लिए भी कहा।

उन्होंने बताया कि राज्य के महत्वपूर्ण जिलों में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए चंडीगढ़ के वरिष्ठ अधिकारियों को भी प्रतिनियुक्त किया गया है और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल भी तैनात किए गए हैं।

अतिरिक्त जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) कानून-व्यवस्था अर्पित शुक्ला, जो खुद जालंधर में राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए डेरा डाले हुए हैं, ने कहा कि वाहनों और संदिग्ध लोगों की अच्छे से चैकिंग के भी आदेश दिए गए हैं। डीजीपी पंजाब ने कहा कि राज्य में सभी अंतरराज्यीय और अंतरजिला सीमाओं को सील कर दिया गया है।

उन्होंने पंजाब के लोगों से हर समय सतर्क रहने और कोई संदिग्ध मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, ‘‘लोग 112 या 181 हेल्पलाइन नंबरों पर पुलिस को सूचित कर सकते हैं।’’

इस बीच, पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित गुरुवार को जालंधर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और सलामी लेंगे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *