पंजाब सरकार की तरफ से सतगुरू श्री बावा लाल जी के जन्म दिवस के मौके पर गुरदासपुर ज़िले में स्थानीय छुट्टी का ऐलान

0

चंडीगढ़,  21  जनवरी   2023   :   पंजाब सरकार की तरफ से सतगुरू श्री बावा लाल जी के जन्म दिवस के मौके पर 23 जनवरी, 2023 को गुरदासपुर ज़िले में स्थानीय छुट्टी का ऐलान किया गया है।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि सतगुरू श्री बावा लाल जी के जन्म दिवस के मौके पर तारीख़ 23 जनवरी, 2023 (सोमवार) को गुरदासपुर ज़िले में सरकारी दफ्तरों, बोर्डों/ कारपोरेशनों और सरकारी शैक्षिक अदारों में स्थानीय छुट्टी होगी। परसोनल विभाग की तरफ से इस सम्बन्धी नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *