साल 2022  :   मातृभूमि के लिए प्राणों की आहुति देने वाले जवानों के परिवारों के साथ खड़ी है मान सरकार

0

–   शहीद के परिजनों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि दोगुनी करके 1 करोड़ रुपए की; शहीदों के परिजनों को 9 महीनों में 3 करोड़ रुपए से अधिक राशि अदा की

चंडीगढ़,  30  दिसंबर  2022  :  देश की रक्षा के लिए अलग-अलग ऑपरेशनों में अपनी जान न्योछावर करने वाले जवानों के सगे-संबंधियों के हितों की रक्षा के लिए आगे आते हुए मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने सैनिकों के परिजनों के कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण फ़ैसले लिए हैं।

रक्षा कर्मियों की बहादुरी की सेवाओं को मान्यता देते हुए मान सरकार ने सत्ता संभालने के तुरंत बाद शहीद सैनिकों के परिवारों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि 50 लाख रुपए से बढ़ाकर 1 करोड़ रुपए कर दी। देश की रक्षा के लिए अलग-अलग ऑपरेशनों में अपनी जान कुर्बान करने वाले सैनिकों के परिजनों को यह वित्तीय सहायता दी जा रही है।

पंजाब के रक्षा सेवा कल्याण मंत्री फौजा सिंह सरारी ने बताया कि विभाग द्वारा 1 अप्रैल, 2022 से अब तक के समय के दौरान शहीदों के वारिसों को 3,09,40,000 रुपए की अदायगी की जा चुकी है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जंग के अलावा किसी अन्य वजह के कारण सैनिक की मौत होने की सूरत में सशस्त्र सेनाओं के फ्लैग डे फंड के अंतर्गत शहीद होने वाले जवानों के परिवार को 1 लाख रुपए की वित्तीय सहायता दी जा रही है। इसके अंतर्गत 01.04.2022 से अब तक के अरसे के दौरान सशस्त्र बलों के जवानों के परिवारों को 26 लाख रुपए की राशि का भुगतान किया गया है।

शहीद होने वाले सैनिकों की विधवाओं की देखभाल के एजेंडे को मुख्य रखते हुए मान सरकार द्वारा सैनिकों की विधवाओं को 6 महीने तक पेंशन शुरू होने तक 15000 रुपए प्रति माह गुज़ारा भत्ता दिया जा रहा है। कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी ने बताया कि राज्य सरकार ने 01.04.2022 से अब तक के समय के दौरान 14 विधवाओं को गुज़ारा भत्ता मुहैया करवाया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *