कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से धान की सीधी बिजाई संबंधी खेत दिवस का आयोजन

0

?????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????

होशियारपुर, 11 अगस्त 2021 : पंजाब कृषि विश्वविद्यालय लुधियाना के जिला स्तरीय प्रसार संस्थान कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से बीते दिन धान की सीधी बिजाई संबंधी खेत दिवस का आयोजन गांव लंगेरी में किया गया। कैंप की शुरुआत डिप्टी डायरेक्टर ट्रेनिंग डा. मनिंदर सिंह बौंस ने आए हुए किसानों का स्वागत करते हुए की। उन्होंने उपस्थित किसानों को पानी के गिरते जल स्तर को बचाने के लिए धान की सीधी बिजाई विधि अपनाने के लिए प्रेरित किया।

     

उन्होंने बताया कि इस कैंप का मुख्य उद्देश्य किसानों को इस विधि के बारे में जागरुक करना है व उनको प्रत्यक्ष रुप में सीधी बिजाई किए खेतों की प्रदर्शनी की कारगुजारी संबंधी रुबरु करवाना है। उन्होंने बताया कि कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से धान की सीधी बिजाई संबंधी लक्की सीडर ड्रिल लंगेरी गांव में उपलब्ध करवाई गई थी, जिससे किसान बलिहार सिंह ने पहले बार 2 एकड़ सीधी बिजाई का अनुभव किया। इस अनुभव व फसल से वे बहुत संतुष्ट है व अगले वर्ष भी इस विधि के अंतर्गत रकबा लाने के लिए तैयार हैं।

डा. बौंस  ने किसानी के प्रति कृषि विज्ञान केंद्र की सेवाओं के बारे में प्रकाश डाला व किसानो को इनसे पूरा लाभ लेने के लिए कहा। उन्होंने
खरीफ की फसलों से सर्वपक्षीय कीट प्रबंध व सब्जियों व फलों की मक्खी की पी.ए.यू फ्रूट फलाही ट्रैप का उपयोग के माध्यम से रोकथाम के बारे में जानकारी दी। केंद्र के सहयोगी प्रोफेसर(फसल विज्ञान) डा. गुरप्रताप सिंह ने सीधी बिजाई तकनीक के फायदों के बारे में बताया व सीधी बिजाई को बड़े स्तर पर अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने प्राकृतिक  ोतों की संभाल व पानी के सुचारु प्रयोग पर भी जोर दिया।

     

सहायक प्रोफेसर(पशु विज्ञान) डा. कवंरपाल सिंह ने पशु पालन, खुराक प्रबंधन व बीमारियों के बारे में प्रकाश डाला। उन्होंने पशुओं के लिए धातू  का चूरा, पशु चाट ईंट वमैसटाइटस किट के प्रयोग की महत्ता के बारे में बताया व यह भी कहा कि बिक्री के लिए इन वस्तुओं की कृषि विज्ञान केंद्र में उपलब्धता है।

कैंप में सीधी बिजाई व फसलों के अवशेषों के प्रबंध के माध्यम से प्राकृतिक स्त्रोतों की संभाल करने वाले प्रगतिशील किसान जीवन कुमार गांव सकरुली, सुखजिंदर सिंह गांव गुज्जरपुर, कमलदीप सिंह सरपंच गांव डल्लेवाल, कश्मीर सिंह गांव डंडेवाल, सुखदेव सिंह पूर्व सरपंच गांव लंगेरी, बलिहार सिंह गांव लंगेरी व किराए पर खेती मशीनरी चालक सुखवीर सिंह गांव भारटा ने भी शमूलियत की व अपनी चिंताओं के बारे में माहिरों से विचार सांझे किए। इस मौके पर किसानों की सुविधा के लिए कृषि साहित्य, धांतू का चूरा, पशु चाट ईंट व पी.ए.यू फ्रूट फलाई ट्रैप भी बिक्री के लिए उपलब्ध करवाए गए।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed