लुधियाना में ‘एन. आर. आई. पंजाबियों के साथ मिलनी’ प्रोग्राम 23 दिसबंर को   :   कुलदीप सिंह धालीवाल

0

–    हर साल दिसंबर और अप्रैल के महीने में हुआ करेंगे मिलनी समागम

चंडीगढ़,  22  दिसबंर  2022  :    मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार प्रवासी पंजाबियों की शिकायतों और समस्याओं का हल करने के लिए वचनबद्ध है। इसी दिशा में आगे बढ़ते राज्य सरकार ‘एन. आर. आई. पंजाबियों के साथ मिलनी’ समागम करवा रही है जिससे प्रवासी पंजाबियों से सम्बन्धित मामलों को जल्दी और सन्तोषजनक ढंग से हल किया जा सके।

यह जानकारी देते हुये पंजाब के प्रवासी भारतीय मामलों से सम्बन्धित मंत्री स. कुलदीप सिंह धालीवाल ने बताया कि लुधियाना में ‘एन. आर. आई. पंजाबियों के साथ मिलनी’ प्रोग्राम कल 23 दिसबंर को करवाया जा रहा है, जहाँ लुधियाना, संगरूर, बरनाला और मलेरकोटला आदि जिलों से सम्बन्धित प्रवासी पंजाबियों के मामलों की सुनवाई करके उनका हल किया जायेगा। उन्होंने बताया कि 26 दिसंबर को मोगा में मोगा, फ़िरोज़पुर, फरीदकोट, श्री मुक्तसर साहिब, फाजिल्का, बठिंडा और मानसा जबकि 30 दिसंबर को अमृतसर में अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट और तरन तारन जिलों को मिलनी समागमों के अंतर्गत कवर किया जायेगा, जिनके लिए प्रवासी पंजाबी आनलाइन या मौके पर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

स. धालीवाल ने बताया कि प्रवासी पंजाबियों की सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मामलों से जुड़ी सभी समस्याओं का निश्चित समय में निपटारा किये जाने के लिए पंजाब सरकार विशेष नीति तैयार कर रही है। उन्होंने बताया कि एन. आर. आई. पंजाबियों की समस्याओं को सुनने और उनके हल के लिए पंजाब सरकार हर साल दिसंबर और अप्रैल के महीने में दो बार एन. आर. आई. मिलनी समागम करवाएगी।

स. धालीवाल ने आगे बताया कि कि प्रवासी पंजाबियों को सरकारी दफ्तरों, सचिवालयों में मंत्रियों के दफ्तरों में परेशान न होना पड़े, इसलिए सरकार ने फ़ैसला किया कि सरकार ख़ुद प्रवासी पंजाबियों के जिलों में जाकर उनके मसले हल करेगी। उन्होंने बताया कि इसके अंतर्गत ज़िला जालंधर में 16 दिसंबर को किये गए प्रोग्राम में 160 मामले ,19 दिसंबर को एस. ए. एस. नगर (मोहाली) में 74 से अधिक मामलों की सुनवाई की गई।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *