भारत सरकार द्वारा सीए सुरिंदर आनन्द को एफसीआई की पंजाब प्रांत की सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत किया गया

0

भारत सरकार के उपभोक्ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने वरिष्ठ सीए सुरिंदर आनंद को फ़ूड कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया की प्रांतीय सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत किया है। सीए सुरिंदर आनंद ने इस महत्वपूर्ण नियुक्ति पर अपनी उत्साहित प्रतिक्रिया में कहा कि वह इस गरिमामय पद का निर्वहन करते हुए जहां एक और यह सुनिश्चित करेंगे कि किसानों, उत्पादकों एवं वितरकों को उचित दाम मिल सके वहीं उपभोक्ताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर नीति निर्धारण में अपने प्रयासों में कार्यरत रहेंगे और अपने सुझाव देते रहेंगे। उन्होंने इस नियुक्ति पर मंत्रालय के कैबिनेट मंत्री श्री पीयूष गोयल का विशेष आभार व्यक्त किया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *