टोक्यो ओलंपिक खेलों में हिस्सा लेने वाले पंजाबी खिलाडिय़ों का सम्मान समारोह 12 अगस्त को, 32.67 करोड़ रुपए की राशि से किया जाएगा सम्मानित : राणा सोढी

0

चंडीगढ़, 10 अगस्त 2021 : पंजाब सरकार द्वारा टोक्यो ओलंपिक खेलों में काँस्य पदक विजेता पुरुष हॉकी टीम और अन्य खेलों में पंजाब की नुमायंदगी करने वाले पंजाबी खिलाडिय़ों को नकद इनामों से सम्मानित करने के लिए 12 अगस्त को चंडीगढ में विशेष तौर पर समागम करवाया जा रहा है। इस समागम के दौरान पंजाब के खिलाडिय़ों और जैवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा को कुल 32.67 करोड़ रुपए की इनामी राशि से सम्मानित किया जाएगा। यह खुलासा राज्य के खेल एवं युवा सेवाओं संबंधी मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने आज यहाँ जारी प्रैस बयान के द्वारा किया।

राणा सोढी ने बताया कि खिलाडिय़ों को पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह सम्मानित करेंगे, जबकि पंजाब के राज्यपाल श्री वी.पी. सिंह बदनौर विशेष मेहमान होंगे। इसके उपरांत समूह खिलाडिय़ों को रात के खाने की दावत दी जाएगी।

खेल मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा राज्य में खेलों को और प्रोत्साहित करने के मंतव्य से ओलंपिक में पदक विजेता खिलाडिय़ों को पहले ऐलान की इनामी राशि में वृद्धि की गई है, ताकि नौजवान वर्ग के खिलाडिय़ों को प्रोत्साहन मिल सके। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा पंजाब की पृष्टभूमि वाले स्वर्ण पदक विजेता एथलीट नीरज चोपड़ा को 2 करोड़ रुपए की राशि से सम्मानित करने का एलान किया गया था, पर अब इसे बढ़ाकर 2.51 करोड़ रूपए कर दिया गया है। राणा सोढी ने कहा कि भारतीय हॉकी टीम ने 41 साल के बाद ओलंपिक खेल में पदक जीता है, जिसमें कप्तान और उप-कप्तान समेत सबसे अधिक खिलाड़ी (11) पंजाब के थे।

काँस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के इन 11 पंजाबी खिलाडिय़ों में मनप्रीत सिंह (कप्तान), हरमनप्रीत सिंह (उप कप्तान), रुपिन्दर पाल सिंह, सिमरनजीत सिंह, मनदीप सिंह, गुरजंट सिंह, शमशेर सिंह, वरुण कुमार, दिलप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह और कृष्ण पाठक को 1-1 करोड़ रुपए से सम्मानित करने का ऐलान किया गया था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने हॉकी खिलाडिय़ों की इनामी राशि में वृद्धि की है। अब राज्य के प्रत्येक हॉकी खिलाड़ी को 2.51 करोड़ के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

इसी तरह ओलंपिक खेल के महिला हॉकी मुकाबलों में चौथे स्थान पर आकर इतिहास रचने वाली भारतीय टीम की दो पंजाबी महिला खिलाड़ी गुरजीत कौर और रीना खोखर और एथलैटिक्स के डिस्कस फ़ाईनल मुकाबले में छटा स्थान हासिल करने वाली कमलप्रीत कौर को 50-50 लाख रुपए से सम्मानित किया जाएगा।

उन्होंने आगे बताया कि ओलंपिक खेलों में भारत की नुमायंदगी करने वाले पंजाब के अन्य खिलाडिय़ों में मुक्केबाज़ सिमरनजीत कौर, निशानेबाज़ अंजुम मौदगिल और अंगदवीर सिंह और एथलीट तेजिन्दर पाल सिंह तूर और गुरप्रीत सिंह और पैरालम्पिक में हिस्सा लेने जा रही बैडमिंटन खिलाड़ी पलक कोहली को 21-21 लाख रुपए से सम्मानित किया जाएगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed