जालंधर डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन चैंपियनशिप 24 से 29 अगस्त को खेले जाएंगे फाइनल मुकाबले

0

पीवी सिंधु के नाम से होगी महिला चैंपियन की ट्रॉफी

 जालंधर, 10 अगस्त 2021 : डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन, जालंधर की तरफ थिंक-गैस और लिनिंग के सहयोग से 24 अगस्त से 29 अगस्त तक रायजादा हंसराज स्टेडियम में बैडमिंटन चैंपियनशिप करवाई जा रही है। डीबीए की अंतरिम कमेटी के सदस्य एवं पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी श्री रितिन खन्ना ने बताया कि चैंपियनशिप के दौरान अंडर-11,13,15,17,19 में लडक़े-लड़कियों और पुरुष एवं महिला वर्ग के सिंगल्स, डबल्स एवं मिक्सड डबल्स मुकाबले करवाए जाएंगे। वैटरन कैटेगरी में 35 प्लस से लेकर 60 प्लस आयु वर्ग के इवेंट होंगे।

हर खिलाड़ी के लिए प्रति इवेंट 600 रुपए फीस तय है और 18 अगस्त तक खिलाड़ी अपना नाम पंजीकृत करवा सकते हैं। केवल जालंधर जिले के निवासी और छात्र ही चैंपियनशिप में भाग ले सकते हैं। श्री रितिन खन्ना ने बताया कि बिना एंट्री फीस रसीद के और पंजीकरण की अंतिम तिथि के बाद कोई एंट्री नहीं ली जाएगी। ओपन कैटेगरी में खिलाड़ी को आयु प्रमाण पत्र लाना आवश्यक है। अगर कोई विवाद होता है तो उसमें भी डीबीए का फैसला अंतिम माना जाएगा। श्री रितिन खन्ना ने बताया कि प्रतिभागी दो पासपोर्ट साइज तस्वीरों के साथ एडमिनिस्ट्रेटर गुरजीत सिंह और कोच भास्कर मुखर्जी से संपर्क करके अपनी एंट्रियां जमा करवा सकते हैं।

चैंपियनशिप में भाग लेने वाले 18 वर्ष से अधिक के खिलाड़ियों को कोविड वैक्सीनशन की एक डोज़ का सर्टिफिकेट जरूरी अपनी एंट्री के साथ एसोसिएशन को देना होगा।

श्री रितिन खन्ना ने बताया कि  29 अगस्त को डीसी जालंधर श्री घनश्याम थोरी विजेताओं को सम्मानित करेंगे। चैंपियनशिप के दौरान फ्री रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था होगी। मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग होगी। डीबीए के 50 साल के इतिहास में पहली बार विजेताओं को 2 लाख के आकर्षक और नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। हर प्रतिभागी को प्रमाण पत्र व ट्राफी दी जाएगी।

 महिला एवं पुरुष एकल मुकाबले के विजेताओं को सिंधु एवं गोपीचंद रनिंग ट्राफी प्रदान की जाएगी। इस आयोजन में थिंक गैस, लि-निंग, एमके वायर्स, मेट्रो मिल्क, जगतजीत इंडस्ट्रीज, सावी इंटरनेशनल एवं एलपीयू का सहयोग प्राप्त है। 92.7 बिग एफएम चैंपियनशिप का रेडियो पार्टनर होगा ।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *