पंजाब सरकार के स्कूल खोलने के फ़ैसले के नकारात्मक प्रभाव आने लगे सामने, लुधियाना में 21 बच्चे करोना पॉज़िटिव

0

लुधियाना, 10 अगस्त 2021 : करोना महामारी के मध्य पंजाब सरकार द्वारा स्कूल खोलने के लिए गए फ़ैसले की जहां चारों और निंदा हो रही है वहीं अब इस के नकरात्मक प्रभाव भी सामने आने शुरू हो गए हैं क्यूँकि लुधियाना में आज दो अलग अलग स्कूलों में 21 विद्यार्थी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लुधियाना के बस्ती जोधेवाल के सरकारी स्कूल के आठ विद्यार्थी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं जबकि कैलाश नगर के एक और स्कूल के 13 विद्यार्थी संक्रमित पाए गए हैं । कोविड प्रोटकाल की पालना करते हुए दोनो स्कूल फ़िलहाल बंद कर दिए गए हैं । ज्ञात रहे पंजाब सरकार ने आनन फ़ानन में स्कूल खोलने का एलान कर दिया था जिस के कारण बच्चों और उनके अभिभावकों के मन में दहशत का माहौल है । स्कूल में कोरोना संक्रमण के बढ़ रहे केस के कारण बच्चों के माता पिता के मन में सरकार के प्रति आक्रोश पाया जा रहा है जो की आने वाले चुनाव में सरकार के लिए ख़तरे की घंटी है ।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *