दुखद ! कानूनगो नरेश कुमार के बड़े भाई नीरज कुमार का निधन, संस्कार शाम 5 बजे
जालंधर, 6 नवंबर 2022 : जालंधर में रेवेन्यू विभाग के कानूनगो नरेश कुमार और पटवारी राज कुमार के बड़े भाई नीरज कुमार का आज दोपहर निधन हो गया है। रेल कोच फैक्टरी (RCF) के टैक्नीशियन नीरज कुमार का 3 नवंबर की शाम को जालंधर के पीएपी चौक के निकट एक्सीडेंट हो गया था। एक्सीडेट में नीरज कुमार के सिर में गहरी चोट आई।
नीरज कुमार को गंभीर रूप से घायलावस्था में कपूरथला चौक के निकट स्थित एनएचएस अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां आज दोपहर नीरज कुमार का देहांत हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज 6 नवंबर रविवार शाम को शाम 5 बजे शमशानघाट, माडल हाऊस रोड़ नजदीक थाना नंबर पांच जालंधर में किया जाएगा।
