सती वृंदा देवी मंदिर में तुलसी विवाह का आयोजन
जालंधर, 4 नवम्बर 2022 : आज सती वृंदा देवी मंदिर में तुलसी विवाह का आयोजन किया गया जिसमें वर पक्ष की तरफ से बरात का आगमन गुरुदत्त सिंगारी परिवार द्वारा एवं वधू पक्ष की तरफ से हर्षा लामा पत्नी विकास लामा की तरफ़ से किया गया ।

इस मौक़े पर हजारों की गिनती में लोगो ने हिस्सा लिया । इस मौके पर मंदिर प्रबंधक कमेटी के हरिपाल सोंधी, महेश कालिया काकू, राजेंद्र राजा, गुलशन शर्मा, ललित मित्तल, परीक्षित वाधवा, टीनू सोंधी, प्रिंस सोंधी, बबलू खन्ना, लखविंदर लाली, ब्रिज आष्टा, मिंटू सिंगारी, नरेंद्र शर्मा, ज्योति सोंधी, रेनू सोंधी, तरुण शर्मा, किरण चड्डा, मोना बजाज, दीपिका चड्ढा, भूमिका सोंधी, कनिका सोंधी, पूजा घई, सिम्मी शर्मा, अशोक पलटा, राजेश सेठ एवं अन्य भी हाज़िर थे ।


मंदिर कमेटी की ओर से सब के लिए लंगर का आयोजन किया गया ।
