अहंकारी, ज़ालिम और भ्रष्ट भाजपा नेताओं को गुजरात से बाहर करने का बेसब्री से इन्तज़ार कर रहे हैं लोग  :   मुख्यमंत्री

0

–   कांग्रेस ने देश की दौलत को लूटने की शुरुआत की, भाजपा ने इस लूट को शिखर पर पहुँचाया

–   मतदान के बाद गुजरात में ‘आप’ की सरकार बनेगी

नवसारी (गुजरात),  29  अक्तूबर  2022  :   पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज कहा कि अहंकारी, ज़ालिम और भ्रष्ट भाजपा नेताओं को गुजरात के लोग राज्य से बाहर निकालने का बेसब्री से इन्तज़ार कर रहे हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की हाजिऱी में मुख्यमंत्री ने कहा कि लोग भाजपा के 27 सालों के शासन से तंग आ चुके हैं और उसे बाहर का रास्ता दिखाने का मन बना चुके हैं। उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं, जब लोग इन नेताओं को आने वाले मतदान में सबक सिखाएँगे। भगवंत मान ने कहा कि इन पार्टियों को राज्य से बाहर निकालने के लिए गुजरात, पंजाब और दिल्ली की कहानी दोहराएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा ने देश की जायदाद को बेरहमी से लूटा है। उन्होंने कहा कि जहाँ कांग्रेस ने यह लूट शुरू की थी, वहीं भाजपा नेताओं ने इसको शिखर पर पहुँचा दिया है। भगवंत मान ने कहा कि गुजरात में बदलाव की हवा बह रही है और वह दिन दूर नहीं जब ‘आप’ राज्य के मतदान में झाड़ू फेर देगी।

लोगों को ‘आप’ का समर्थन करने का आह्वान करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पेड़ भी हर मौसम में अपने पत्ते झाड़ते हैं परन्तु हैरानी की बात है कि लोगों ने पिछले 27 सालों से भाजपा को बाहर का रास्ता नहीं दिखाया है। भगवंत मान ने लोगों को राज्य में शांति, तरक्की और खुशहाली के युग की शुरुआत करने के लिए ‘आप’ का समर्थन करने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस और भाजपा ने लोकतांत्रिक नैतिक-मूल्यों का मज़ाक उड़ाने के लिए एक दूसरे के साथ मिलीभगत कर ली है। उन्होंने कहा कि इन नेताओं ने देश का पैसा अंग्रेज़ों की अपेक्षा कहीं अधिक बेरहमी से लूटा है। भगवंत मान ने स्पष्ट कहा कि लोकतंत्र में लोग सर्वोच्च हैं और वह इसको बर्दाश्त नहीं करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी की रैलियों में भारी जमावड़ा इस बात का प्रतीक है कि लोग मौजूदा सरकार से ऊब चुके हैं। उन्होंने कहा कि लोग इस ज़ालिम और भ्रष्ट सरकार से बदलाव चाहते हैं। भगवंत मान ने कहा कि वह झूठे सपने नहीं बेच रहे, बल्कि लोग सिस्टम को बदलने का समर्थन कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के पास प्राकृतिक संसाधनों की बहुतायत है। उन्होंने अफ़सोस जताया कि इसके बावजूद नेताओं ने अपने भ्रष्ट कार्यों से देश को बर्बाद कर दिया है। भगवंत मान ने कहा कि देश-वासियों को इन भ्रष्ट नेताओं को बाहर करने के लिए आगे आना चाहिए।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *