जेल मंत्री ने सुखबीर बादल के आरोपों को सिरे से खारिज किया, जग्गू भगवानपुरिया 5 जून से तेहाड़ जेल दिल्ली में बंद

0

चंडीगढ़, 9 अगस्त 2021 : युवा अकाली नेता विक्की मिड्डूखेड़ा के कत्ल सम्बन्धी अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल द्वारा लगाए गए दोषों को सिरे से नकारते हुए जेल मंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने कहा कि जिस जग्गू भगवानपुरिया का जि़क्र अकाली दल का प्रधान कर रहा है, वह बीती 5 जून से तेहाड़ जेल में बंद है, जोकि दिल्ली सरकार के अधीन आती है।

स. रंधावा ने कहा कि सुखबीर बादल को तथ्यों के साथ बात करने के बजाय झूठ बोलने की आदत है और उसे हर समय ‘रंधावा फोबिया’ हुआ रहता है। उन्होंने कहा कि अगर अकाली दल इस मामले को लेकर गंभीर है तो उनको निराधार दोष लगाने के बजाय दिल्ली सरकार या केंद्रीय गृह मंत्रालय के समक्ष मामला उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अकाली दल प्रधान स्वयं लोक सभा मैंबर भी हैं, इसलिए इस मुद्दे को संसद में उठाना चाहिए।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *