जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी की ओर से भारत छोड़ो आंदोलन दिवस संबंधी विद्यार्थियों को किया गया जागरुक

0

विद्यार्थियों को उनकी सामाजिक जिम्मेदारियों व अधिकारों से करवाया गया परिचित

होशियारपुर, 09 अगस्त 2021 : सी.जे.एम -कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अपराजिता जोशी की ओर से भारत छोड़ो आंदोलन संबंधी सैमीनार का आयोजन सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ख्वास पुरहीरां में किया गया। सैमीनार के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को भारत छोड़ो आंदोलन के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि आज हम अपनी आजादी मना रहे हैं वह हमारे स्वतंत्रता सेनानियों जैसे महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरु, अब्दुल कलाम, अरुणा आसिफ अली, सरदार वल्लभ भाई पटेल व अन्य के संघर्ष का परिणाम है। उन्होंने कहा कि इनकी कुर्बानियों व योगदान के कारण ही हमारा देश आजाद हुआ है। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के बारे
में भी विद्यार्थियों को जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि हमें देश की आजादी में योगदान देने वाले सभी स्वतंत्रता सेनानियों के आभारी होना चाहिए। सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी ने बच्चों को कहा कि हमें एक अच्छा नागरिक बनते हुए नशे से मुक्त रहना है। उन्होंने पालीथिन का प्रयोग न करने की अपील करते हुए कहा कि हम जहां भी रहते हैं, वहीं से हमें अभिया शुरु करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिजली व पानी का प्रयोग जरुरत से ज्यादा नहीं करना चाहिए और इनकी बचत करनी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि ट्रैफिक नियमों का पूरा पालन करें क्योंकि यह हमारी सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों को अपने मानवाधिकार के बारे में जानकारी होनी चाहिए, ताकि इन अधिकारों का प्रयोग किया जा सके।

अपराजिता जोशी ने बच्चों को कानूनी परामर्श लेने संबंधी टोल फ्री नंबर 1968 पर संपर्क करने के बारे में बताया व कहा कि आजाद देश के लिए उन सभी के मन में प्यार व देशभक्ति की भावना होनी चाहिए। अंत में उन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन के मौके पर बच्चों की ओर से बनाए गए कोलाज प्रतियोगिता के पहले तीन स्थान पर आने वाले विजेताओं को पुरुस्कृत किया। इस मौके पर पैनल एडवोकेट हरजीत कौर ने भी बच्चों को भारत छोड़ो आंदोलन के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए कहा कि हमारे स्वतंत्रता सेनानियों की ओर से देश की आजाद करवाने के लिए बहुत संघर्ष किया गया था। इस लिए हमें उनके संघर्ष व कुर्बानियों को हमेशा याद रखना है।

उन्होंने बच्चों को वातावरण को साफ रखने के लिए पौधे लगाने व कपड़े के बैग का प्रयोग करने के लिए पे्ररित किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि किसी भी तरह की कानूनी परामर्श की जरुरत पड़े तो वे जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी, कोर्ट कांप्लेक्स, होशियारपुर में संपर्क कर सकते हैं। स्कूल की प्रिंसिपल रमनदीप कौर, अध्यापिका प्रीति साहनी की ओर से भी विस्तार से इस सैमीनार के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी गई।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed